संस्थापक एवं मार्गदर्शक
आचार्य रमेश आर्य
आचार्य रमेश आर्य जी ने वैदिक गुरुकुलम्, हरिद्वार तथा दर्शन-योग महाविद्यालय, रोजड में अध्ययन किया है। वे 15 से अधिक वर्षों से वैदिक अध्यापन, योग–ध्यान प्रशिक्षण, संस्कृत, शास्त्र-स्वाध्याय और संस्कार-निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
उनका प्रयास है कि गूढ़ वैदिक सिद्धान्त सरल भाषा, नियमित अभ्यास और जीवनोपयोगी उदाहरणों के माध्यम से प्रत्येक जिज्ञासु तक पहुँचें।